• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Major Operation by Kota Police: Illegal Arms Smuggling Network Busted; Two Accused Arrested with 8 Weapons - Kota News in Hindi

• कोहिनूर 0007 गैंग के 10 हजार के इनामी बदमाश सहित दो आरोपी दबोचे, इंदौर से लाकर कोटा में बदमाशों को सप्लाई होने वाले थे हथियार कोटा। कोटा शहर पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कथित कोहिनूर 0007 गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों और हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार 14 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोनू उर्फ रोनक (25) निवासी ताथेड़, थाना कैथून और लोकेश मीणा (25) निवासी उम्मेदगंज, थाना उद्योग नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर से हथियारों की खेप लाकर कोटा शहर और कोटा ग्रामीण के बदमाशों को सप्लाई करने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार आरोपी लोकेश मीणा कथित कोहिनूर 0007 गैंग का सदस्य है और वह पहले से ही हथियार तस्करी के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर कोटा शहर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सतर्कता के कारण हथियार बदमाशों तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिए गए।
पहले भी गैंग के खिलाफ हुई थी कार्रवाई
बोरखेड़ा थाना पुलिस ने गत माह भी इसी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 देशी पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया था। इसके अलावा इसी गैंग के पांच अन्य बदमाशों मनीष सुमन, विकास योगी, प्रदीप मीणा, रोहित मीणा और अजय मीणा को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने उनके पास से देशी कट्टा, कारतूस, चाकू, रस्सी, बेसबॉल के डंडे, मिर्च पाउडर और महिला के कपड़े बरामद किए थे।
तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर, उपनिरीक्षक ज्योति मौर्य, हेड कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल राधेश्याम और मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पूरे ऑपरेशन में कांस्टेबल राधेश्याम द्वारा जुटाई गई पुख्ता सूचना निर्णायक साबित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Operation by Kota Police: Illegal Arms Smuggling Network Busted; Two Accused Arrested with 8 Weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major operation, kota police, illegal arms, smuggling, network, busted, weapons, \r\n, crime news in hindi, crime news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved