• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खैरथल-तिजारा में एसीबी का बड़ा एक्शन : मुण्डावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक 65 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Major Action by ACB in Khairthal-Tijara: Development Officer and Junior Assistant of Mundawar Panchayat Samiti - Khairthal News in Hindi

जयपुर/खैरथल-तिजारा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाड़ी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरथल-तिजारा जिले के मुण्डावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी चौकी भिवाड़ी में परिवादी ने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी की फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर और ग्राम पंचायत नगंली ओजा में सफाई के ठेके जारी किए गए थे। सफाई ठेके और पाइपलाइन बिलों की एमबी भरने के बदले मांगी घूस
परिवादी ने शिकायत में बताया कि उक्त सफाई ठेकों और फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने के एवज में विकास अधिकारी संजय कुमार यादव 65,000 रुपये रिश्वत की मांग कर लगातार परेशान कर रहे थे।
एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद 23 अक्टूबर 2026 को गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में जारी ठेकों और एमबी भरने के बदले 65,000 रुपये रिश्वत लेने की सहमति की पुष्टि हुई।
भिवाड़ी एसीबी टीम ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचे गए दोनों आरोपी
रिश्वत मांग का सत्यापन होने के बाद एसीबी जयपुर के पुलिस अधीक्षक (प्रथम) पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में भिवाड़ी चौकी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल गठित किया गया।
रणनीति के तहत जैसे ही परिवादी ने विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और कनिष्ठ सहायक रितिक कुमार सिंह को रिश्वत के 65,000 रुपये थमाए, एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी की अग्रिम कार्रवाई जारी है। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी दफ्तर में वैध कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाए, तो टोल-फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by ACB in Khairthal-Tijara: Development Officer and Junior Assistant of Mundawar Panchayat Samiti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khairthal tijara acb trap mundawar bdo sanjay kumar yadav, junior assistant ritik kumar singh bribery arrest 65000, bhiwadi acb trap action mundawar panchayat 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, khairthal news, khairthal news in hindi, real time khairthal city news, real time news, khairthal news khas khabar, khairthal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved