हिंडौनसिटी। दलित आंदोलन के नाम पर मंगलवार को फैली हिंसा अब काबू में है। संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार और आईजी आलोक त्रिपाठी ने दौरा किया। उनके साथ कलक्टर और एसपी समेत आला अधिकारी थे। दोनों अफसरों ने हालात देखे और स्थिति नियंत्रण में बताई। बुधवार को कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
भी थमी नहीं है। हिंसा ने मंगलवार को भी उग्र रूप धारण कर लिया। कई वाहनों में तोड़फोड और आग लगा दी गई। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव के तीन मकान में आग लगा दी और एक शोरूम में तोड़फोड कर दी। इसके अलावा विधायक राजकुमारी जाटव के मकान में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े और लाठीचार्ज किया। बढ़ती हिंसा के मद्देनजर हिंडौन सिटी में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवा कल से बंद है।
कलेक्टर-एसपी क्षेत्र लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालात पर काबू पाने के लिए STF और पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। हिंडौन छावनी में तब्दील हो गया है। जिले से रोडवेज बसों का संचालन बंद है। हालांकि रेल मार्ग बहाल कर दिया गया है। हालांकि कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। पेपर अथॉरिटी से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope