• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठेकेदार के घर में घुसकर अवैध हथियार दिखा रंगदारी मांगने के दो आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Two accused of demanding extortion by showing illegal weapons in contractor house arrested within 24 hours - Karauli News in Hindi

करौली। सपोटरा थाना इलाके में रात के समय एक ठेकेदार के घर अवैध हथियार लेकर धमकी दे रंगदारी मांगने के मामले में थाना पुलिस की टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दीपराज उर्फ दीपक मीणा पुत्र भबूति (27) थाना सपोटरा जिला करौली और आरोपी विकास कुमार मीणा पुत्र हरीमन थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं।

एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई की मध्य रात करीब 1:30 दो व्यक्तियों ने सपोटरा निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता के घर पहुंच डोर बेल बजाई। आवाज से उठी व्यापारी की पत्नी मीरा ने गेट खोलने से पहले रसोई की खिड़की से देखा। जिसमे दो अज्ञात व्यक्ति दिख रहे थे, उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। उनमें से एक बदमाश उसके पति कैलाश को अगवा करने दूसरे को कह रहा था। घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ममता सिंह द्वारा एसएचओ धारा सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, आसूचना संकलन, तकनीकी और मुखबिर की सहायता से 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।
इनके विरुद्ध पहले भी चोरी, लूट, मारपीट, अवैध हथियार रखने और हत्या का प्रयास के प्रकरण दर्ज है। इस घटना के दौरान पुलिस ने डांग क्षेत्र में कहीं दूरी तक बदमाशों का पीछा किया इस दौरान गिरवी पढ़ने के दौरान आरोपियों के हाथों और पैरों में चोट आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two accused of demanding extortion by showing illegal weapons in contractor house arrested within 24 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: extortion, illegal weapons, karauli, police, rajasthan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved