करौली। आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करौली के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी भी करौली पहुंचे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज सुबह कलेक्ट्रेट में मुख्य बैठक से पहले मुख्यमंत्री राजे ने भंवर विलास पैलेस के लोन में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, चिकित्सा विभाग की शासन सचिव सहित कई अन्य विभागों के अधिकारियों, अधीक्षण अभियंता एवं चीफ इंजीनियरों से योजनाओं पर चर्चा की।
कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक के लिए जयपुर से भी अधिकारियों को बुलाया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम को शिक्षा मंत्री देवनानी करौली पहुंचे और सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली तथा योजनाओं के बारे में समीक्षा की।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope