करौली। आठ साल के बालक जीशान पुत्र मुनीम का अपहरण कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने और फिरौती नहीं देने पर हत्या करके कुएं में शव डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामू छीपी है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने जीशान के परिवार से पुरानी रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को जीशान पुत्र मुनीम का अपहरण किया गया था। अपहरण करने के बाद आरोपियों ने जिशान के परिजनों को फोन पर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर आरोपी ने जीशान की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया था, जिसकी कल शाम हत्या की जानकारी मिली। इससे परिजनों में शोक छा गया और परिजनों ने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शव लेने से मना कर दिया था। जिसके चलते पुलिस अध्यक्ष अनिल कयाल ने हिंडौन सिटी डीवाईएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की तथा जीशान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये छानबीन की। जिसमें साइबर सेल की मदद से आरोपी रामू छीपी को गिरफ्तार कर लिया।
आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम है सहयोग: पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के 2 आतंकी ढेर
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बी.ए. 4, बी.ए.5 सब-वेरिएंट के पहले मामले पाए गए
Daily Horoscope