करौली। हिंडौन सिटी शहर में पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण सडक़ों पर पानी भरने की गंभीर समस्या बनी हुई है। वहीं पानी व्यर्थ बह जाने से कॉलोनियों में पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। वार्ड संख्या 15 के निवासी अबरार अहमद ने बताया कि इससे पहले भी जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूटने से सडक़ों पर पानी भर गया था और कॉलोनी में पानी आपूर्ति नहीं हुई। आए दिन पाइप लाइन टूटने की गंभीर समस्या पर न जलदाय विभाग ध्यान दे रहा है और न मरम्मत कार्य किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग पुलिस थाने के समीप जलदाय विभाग की पाइप लाइन से पूरे दिन पानी रिसता रहा और सडक़ पर बने गड्ढे में पानी भर गया। इस कारण दिनभर आवागमन में काफी समस्या रही। आम राहगीर परेशान होते रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope