• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मिशन 180 प्लस एवं मिशन 25 के लिए कमर कसें पार्टी कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री

करौली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे 2018 के विधानसभा चुनावों में 180 से अधिक सीटें तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें जीतने के लिए पूरे उत्साह से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी है। पार्टी की लगातार जीत के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ केन्द्र व राज्यों में भाजपा सरकारों का विकास का विजन है।

राजे गुरुवार को करौली में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में भाजपा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रधान, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ‘आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रही हैं और उनके हालचाल भी पूछ रही हैं क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी आंख, नाक और कान हैं।

मंडलवार लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने करौली जिले के मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से संबंधित फीडबैक लिया। इसके अलावा उन्होंने संबंधित मंडल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्षों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सांसद, विधायकों और प्रधानों से भी फीडबैक लिया।

ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ें

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रयास कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ें। पार्टी के सांसद, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचाएं ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें।

कार्यकर्ताओं को महत्व दें



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Party worker stay to ready for Mission 180 Plus and Mission 25: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, party, worker, stay, ready, mission 180 plus, mission 25, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved