करौली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब किसान समृद्ध होगा तब ही देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध जल एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसी दिशा में प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, राम जल सेतु लिंक परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया है जिससे 17 जिलों के किसानों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शर्मा बुधवार को करौली जिले में टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मार्गों करीरी-गाजीपुर-भैरोजी से राजौर वाया मेरेडा-खेडी जैचडी-माचडी और पथवारी से घासीराम बाबा आश्रम कदम खुण्डी वाया मातासूला-पाडली खुर्द सड़क निर्माण करने की एवं नांगल शेरपुर तहसील बालघाट में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने लपावली गांव में एनीकेट निर्माण की मांग पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की हमारी सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिला वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं किसान
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध करवाने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना व यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके साथ ही, आईएनजीपी, गंगनहर और सोम-कमला-अम्बा सहित अनेक परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के कार्य भी किए जा रहे है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में कृषि के विकास का रोडमैप भी बना रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने,मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद प्रयोग करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता बनाए रखने का आह्वान किया।
रोजगार प्रदाता बनें युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदाता बने, इसके लिए हमारी सरकार युवा नीति के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवा रही है। वहीं, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए एमओयू के धरातल पर उतरने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए पेपरलीक के आरोपी आज सलाखों के पीछे हैं। हमारी सरकार के समय एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।
किसानों के लिए सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया
शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों और पशुपालकों के सशक्तीकरण के लिए निरतंर कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने 3 हजार रुपये अतिरिक्त जोड़कर इसे 9 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है। गेहूं की एमएसपी खरीद पर अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है, वहीं 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा बिजली बिलों पर भी सब्सिडी और 2 लाख से अधिक नए कृषि कनेक्शन जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 65 हजार 400 सोलर पंप लगाए गए हैं, जिन पर 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। ड्रिप एवं फव्वारा संयंत्र लगवाने के लिए 957 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।
पशुओं के इलाज के लिए 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन संचालित
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 17 लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क बीमा किया जा चुका है और गांवों में पशुओं के घर पर ही इलाज के लिए 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन सेवा दे रहे हैं। वहीं राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से पशुपालक परिवारों को 709 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत सरकार की तुलना में अधिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 25 माह के कार्यकाल में 35 हजार 368 फार्म पौंड बनाए, जबकि गत सरकार ने पहले 25 माह में केवल 8 हजार 152 फार्म पौंड बनाए हैं। इसी तरह हमने 25 माह के कार्यकाल में फार्म पौंड पर कृषकों को 303 करोड़ रुपये का अनुदान दिया और गत सरकार उस समयावधि में केवल फार्म पौंड पर कृषकों को 48 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।
राज्य सरकार ने करौली के विकास को दी गति
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने करौली जिले के विकास के लिए 2 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की बजट घोषणाएं की है। 60 करोड़ रूपये की लागत से सलेमपुर से बालोती-डाबरा-शेखपुरा-गोठरा-बरवासन देवी-नरौली सड़क मय हाईलेवल ब्रिज का काम प्रारम्भ हो चुका है। 25 करोड़ रूपये की लागत से नादोती-श्रीमहावीरजी खेड़ा रोड, गम्भीर नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ रुपये लागत से मोठियापुरा से जगर वाया हरिरामपुरा सड़क मार्ग के विकास सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में रामजल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों में सिंचाई और पीने के लिए भरपूर पानी मिलेगा। राज्य सरकार ने नकली खाद बीज का काम करने वालों पर कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि दी, जिसे मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर अब 9 हजार रुपये कर दिया है। वहीं, किसानों को फसल खराबे पर मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सवा दो वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया है। साथ ही, प्रदेश में किसान, युवा, गरीब एवं महिला वर्ग के उत्थान और सशक्तीकरण के अनेक काम किए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामजल सेतु लिंक परियोजना धरातल पर उतर रही है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक दर्शन सिंह, हंसराज मीना, विक्रम बंशीवाल, राजेन्द्र मीना, रामविलास मीना सहित संबंधित जिला अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल को इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-धन में बड़े बदलाव के संकेत
'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज, अक्षय-वामिका के डांस ने खींचा ध्यान
है जवानी तो इश्क होना है: गिफ्ट पुराना लेकिन पैकेजिंग नई, क्या गोविंदा को बीट कर पाएंगे वरुण धवन
आईपीएल 2026 : डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे का तूफान, एचआरएच ने रोका आरआर का विजयरथ
The various expansions of the Indian Premier League
आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का 'टटीरी फिर से' गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
राजस्थान में भगवान देव नारायण की आस्था से जुड़ा अनोखा गांव, जहां नहीं लगते घरों में ताले
बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा उल्लास और आस्था का पर्व, जानें इसका इतिहास और महत्व
'देवभूमि' में भैरवनाथ का अद्भुत मंदिर: जहां भक्त न्याय के लिए डालते हैं याचिका, तुरंत मिलता है न्याय
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
साकिब हुसैन: आरआर को घुटने पर लाने वाले गेंदबाज के पास कभी जूते खरीदने के पैसे नहीं थे
प्रेरणा की तलाश में रसिका दुग्गल, नॉवेल, म्यूजिक व पॉडकास्ट से मिला सुकून
“नर्वस नहीं लग रही…”—शहनाज गिल का क्यूट लेकिन कॉन्फिडेंट कमबैक दिल जीत रहा है
प्ले से पहले गणपति बप्पा को अनुपम खेर ने सुनाई स्क्रिप्ट, मांगा बहुत सारा आशीर्वाद
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें
राशिफल 15 अप्रैल 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
साप्ताहिक राशिफलः जानिए, इस सप्ताह आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा
बिहार : एनडीए के नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे सम्राट, सरकार बनाने का पेश किया दावा

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

भाजपा बंगाल में 'लव जिहाद' और 'बहुविवाह' की प्रथा को समाप्त करेगी: गृह मंत्री अमित शाह
राशिफल 15 अप्रैल 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
मेरी पूरी दुनिया चली गई, आशा भोसले को याद कर पोती जनाई भोसले हुईं भावुक
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें
'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज, अक्षय-वामिका के डांस ने खींचा ध्यान
“नर्वस नहीं लग रही…”—शहनाज गिल का क्यूट लेकिन कॉन्फिडेंट कमबैक दिल जीत रहा है
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
प्रेरणा की तलाश में रसिका दुग्गल, नॉवेल, म्यूजिक व पॉडकास्ट से मिला सुकून
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 15/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope