• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन हन्ता : पिता की मौत का बदला लेने के लिए दोस्त को पिलाई शराब, फिर पत्थरों से कुचलकर कर दी हत्या

Operation Hanta : To Avenge Father Death, Man Gets Friend Drunk, Then Crushes Him to Death with Stones - Karauli News in Hindi

• करौली सदर पुलिस की बड़ी सफलता-हत्या के 24 घंटे में मुख्य आरोपी लोकेश मीणा गिरफ्तार करौली। भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चन्द्र विश्नोई और करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन हन्ता के तहत सदर थाना पुलिस ने एक नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को टोडाभीम इलाके से दस्तयाब किया। एसपी सोनवाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि इस हत्याकांड की जड़ें 15 साल पुरानी एक दुर्घटना में छिपी थीं। करीब 15 साल पहले मृतक लखनसिंह के ट्रक के नीचे आने से आरोपी लोकेश के पिता जैसीराम की मौत हो गई थी। हालांकि वह एक हादसा था, लेकिन आरोपी लोकेश के मन में लखन के प्रति प्रतिशोध की आग जल रही थी। इसी रंजिश को खत्म करने के बहाने आरोपियों ने साजिश रची।
शराब पार्टी के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
घटनाक्रम के अनुसार 2 मई की शाम आरोपी लोकेश और उसके साथियों ने लखनसिंह को शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाया। वे उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अंजनी माता मंदिर के पास पहाड़ी की तरफ ले गए। वहां शराब पीने के दौरान नशे में कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने लखन के सिर पर बीयर की बोतल मारी। जब लखन जान बचाकर भागा, तो आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
गुमशुदगी से खुला हत्या का राज
मृतक के पुत्र राजकुमार ने 3 मई को थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने जब तलाश शुरू की तो लोंगटपुर रोड पर सड़क किनारे बीयर की बोतलें और कुछ दूरी पर लखनसिंह का लहूलुहान शव बरामद हुआ। इसके बाद मृतक के परिजनों ने लोकेश और उसके साथियों पर हत्या का शक जाहिर किया।
एसपी लोकेश सोनवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वृत्ताधिकारी अनुज शुभम और थानाधिकारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश मीणा (22) को टोडाभीम के करीरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों अरविंद, जयसिंह, धीरसिंह आदि की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस कार्रवाई में थाना सदर करौली थानाधिकारी यदुवीर सिंह, हैड कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल धवल सिंह की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Hanta : To Avenge Father Death, Man Gets Friend Drunk, Then Crushes Him to Death with Stones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation hanta to avenge father death, man gets friend drunk, then crushes him to death with stones\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved