करौली। मेगरी गांव में दो लोगों को पेड़ काटते समय करंट लग गया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। जानकारी के अनुसार करौली जिले के मेगरी गांव में ससुर ईश्वर प्रसाद मीणा तथा जमाई विजय सिंह मीणा पेड़ काट रहे थे। इस दौरान उन्हें ग्यारह हजार वोल्ट का करंट लग गया। ससुर और दामाद दोनों झुलस गए। घटना की पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को करौली के सामान्य चिकित्सालय लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने दामाद को मृत घोषित कर दिया और ससुर का उपचार चल रहा है। परिजनों को दामाद की मौत की खबर लगी तो चिकित्सालय परिसर में कोहराम छा गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope