• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगा : डॉ. राजौरिया

करौली। करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने कहा कि हिंडौन शहर के विकासात्मक कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हिंडौन शहर के विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कटिबद्ध है। डॉ. राजौरिया शुक्रवार को हिंडौन में राघवदास की बगीची के पास आयोजित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत हिंडौन शहर में 117.82 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्लांट का कार्य कराया जाएगा, जो मार्च 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंतर्गत शुरुआत में आउट फॉल लाइन डाली जाएगी। जिसकी प्रगति के बाद सीवरेज लाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे कि घरों को शीघ्र कनेक्शन देकर लाभान्वित किया जाएगा। हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि सीवरेज प्लांट से हिंडौन शहर से गंदगी दूर होगी और शहर को साफ एवं स्वच्छ शहरों में गिना जाएगा। शिलान्यास समारोह में नगर परिषद हिंडौन के सभापति अरविंद जैन, उपखंड अधिकारी रामचन्द मीना, नगरपरिषद आयुक्त मनीष सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-not lack of funds for development work : Rajoria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karauli-dholpur mp manoj rajoria, hindooan legislator rajkumari jatav, sewerage treatment plant, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved