करौली। 29 अप्रैल को नई दिल्ली में भाजपा सरकार के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की रैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक सुंदर पैलेस स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, करौली विधायक दर्शन सिंह सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सरकार की नीतियों, विफलताओं व वादा खिलाफी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने और कांग्रेस की रीति नीतियों से आमजन को परिचित कराने पर भी जोर दिया। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा। जिला प्रभारी अशोक सैनी ने चुनाव वर्ष होने के चलते आगामी लक्ष्य निर्धारित करने और आमजन के मुद्दों को उठाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से नई दिल्ली 29 अप्रैल को होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope