• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभावार एलईडी लगे रथों को किया जाएगा रवाना : बेढम

LED-equipped chariots to be dispatched constituency-wise: Bedham - Karauli News in Hindi

करौली। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरूवार को करौली में गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं डीएमआईएस पोर्टल के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की व उपस्थित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि 12 दिसम्बर को बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान कार्यक्रम, 13 दिसम्बर को सडक सुरक्षा अभियान, 14 दिसम्बर को स्वच्छता कार्यक्रम, 15 दिसम्बर को रक्तदान शिविर, आरोग्य कैम्प व गो सेवा कार्यक्रम, 16 दिसम्बर को जिला विकास प्रर्दशनी (तीन दिवसीय कार्यक्रम), 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं शहरी सेवा फोलोअप शिविर, 18 दिसम्बर को महिला सम्मेलन, 21 दिसम्बर को रन फोर विकसित राजस्थान, 22 दिसम्बर को युवा रोजगार दिवस, 23 दिसम्बर को पर्यावरण संरक्षण अभियान, 24 दिसम्बर को पर्यटन कॉन्क्लेव-हवेलियों से हरियाली तक व 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभावार एलईडी लगे रथों को रवाना किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी उपखंड अधिकारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि रथों को रात्रि विश्राम गांवों में किया जाएगा। जहां जनप्रतिनिधि व संबंधित पंचायत के अधिकारी रथ का पारम्परिक स्वागत करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किये। जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता व जागरूकता का विशेष ध्यान रखा जाए। विकास अधिकारी रास्तोें की साफ-सफाई, जंगली झाडीयों की कटाई सुनिश्चित करें। इस दौरान पेयजल व्यवस्था व बिजली के ढीले तारों को टाईट भी करवाया जाए। साथ ही पुलिस अधिकारी भी कानून व्यवस्था का सक्रिय रहकर ध्यान रखे। उन्होंने बताया कि इस दौरान विकसित राजस्थान को साकार करने के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने कृषि, सड़क, संपर्क पोर्टल, ई-फाइलिंग, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को जिले में निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति के निर्देश प्रदान किये। जिससे जिले में आमजन को पेयजल से संबन्धित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। वहीं शहर एवं गावों के दूरस्थ एवं बाधित जलापूर्ति क्षेत्रों में उपलब्ध कराये जाने वाले पेयजल के नियमित परिवहन एवं निर्बाध आपूर्ति को भी प्राथमिकता देने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया।
प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमएचओ डॉ. जयन्तीलाल मीना को मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु मच्छर-रोधी गतिविधियाँ, फॉगिंग आदि करवाने, सरकारी अस्पतालों व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जनजागरूकता बढ़ाने, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उच्चस्तरीय सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिससे आमजन निजी अस्पतालों से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए राजकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को तरजीह दे सकें।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रूप सिंह गुर्जर को विद्युत की सुचारू आपूर्ति के लिए जरूरी उपकरणों की कार्यशीलता एवं सुरक्षा को नियमित निगरानी के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया । बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, सूचना जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र मीना, कोषाधिकारी अवधेश शर्मा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीडी शर्मा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक चेतराम मीना, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगासहाय मीना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LED-equipped chariots to be dispatched constituency-wise: Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karauli, minister jawahar singh bedham, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved