करौली। सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी में करौली सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर आरोप लगाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सिविल लाइन स्थित बंगला नंबर 13 पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इसमें सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने राज्यपाल और लोकायुक्त से शिकायत की है। बांग्ला खाली नहीं हुआ तो दीनदयाल वाहिनी जिला स्तर पर प्रदर्शन कर विरोध करेगी। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि राजस्थान राज्य बीमार हो गया है और कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही जनता के पैसे को लूटने में लगी हैं। इसी को लेकर उन्होंने तीसरे मोर्चे के रूप में भारत वाहिनी को खड़ा किया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope