नादौती। श्रीराम लला मंदिर परिसर में श्रीहरिकथा व हरिनाम संकीर्तन मण्डल श्रीधाम वृंदावन के तत्वावधान में चल रही रामकथा में श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं। शनिवार को कथा प्रवचन कर रही साध्वी रेखा दीदी ने बताया कि मानव कल्याण को लेकर वैदिक शक्ति, सनातन धर्म संवर्धन को लेकर पूरे देश में कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रवचन के दौरान वर्तमान समय में भगवान राम के चरित्र व उनकी मर्यादाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के भौतिक युग में परिवार, समाज व देश में सुख-समृद्धि व शांति के लिए भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए कहा। रामजन्म की मनमोहक झांकी सजाई गई। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले कथा कार्यक्रम में नादौती सहित आसपास के श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता में समस्त राजपूत समाज नादौती सहित व्यापार संघ अध्यक्ष बृजकरण सिंह, पूर्व प्रधान भंवर सिंह चौहान, रामसेवक सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सीताराम सिंह आदि गणमान्य लोग सहयोग दे रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगे तस्वीरों में देखें...
अतीक अहमद GO TO प्रयागराज : यूपी पुलिस का काफीला झांसी से रवाना, परिवार के लोग कर रहे हैं फॉलो
काले कपड़े पहनकर विपक्ष ने संसद में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक किया मार्च..देखे तस्वीरें
इनके काले कारनामे, काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं : अनुराग ठाकुर
Daily Horoscope