करौली। करौली कोतवाली थाना क्षेत्र के चटीकना मोहल्ले में सरकारी बोरवेल पर पानी भरने व नहाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हॉस्पिटल चौकी प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि मेला गेट पर बने सरकारी नलकूप पर एक पक्ष के लोग पानी भर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी पानी भरने के स्थान पर नहाने को आए और पहले पानी भरने व नहाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों ओर से लाठी-भाटा जंग में 3 महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope