करौली। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शुक्रवार को मासलपुर से 9 किमी दूर तिमनगढ़ किले की तराई स्थित सरोवर सागर में आस्था की डुबकी लगाकर हजारों लोगो ने खुशहाली की मनौती मांगी। स्नान के बाद ग्रामीणों ने सरोवर सागर की पाल पर भरने वाले मेले का आनंद उठाया। सरोवर सागर के बारे में कहा जाता है कि करीब 1200 साल पूर्व तिमनगढ़ के तत्कालीन शासक ने 64 तीर्थों से जल मंगाकर सरोवर में डलवाया था। इसलिए सागर को पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरोवर सागर में शुक्रवार सुबह से ही गंगा पर्व मनाने के लिए मासलपुर-करौली-हिंडौन सहित दूरदराज से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। ग्रामीणों ने पवित्र सरोवर सागर में डुबकी लगाकर पर्व मनाया और मेले का आनंद लिया। सागर की पाल पर लगाने वाले मेले में उत्तरप्रदेश-राजस्थान के साथ आसापास के दुकानदारों ने खिलौनों एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानें एक दिन पूर्व ही सजा लेते हैं। मेले में मिठाई की दुकानें भी सजी रहीं। शान्ति व्यवस्था के लिए मासलपुर पुलिस के साथ लाइन से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope