• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

तीन ग्रामीणों को लगा करंट, एक की मौत, दो झुलसे

करौली। जिला मुख्यालय के मासलपुर थाना क्षेत्र के नारायणा गांव में बुधवार को हाईटेंशन बिजली लाइन पर जंफर डालते समय तीन ग्रामीणों को करंट लग गया। घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं दो अन्य झुलस गए। झुलसे एक ग्रामीण को करौली अस्पताल व दूसरे को मासलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे मृतक ग्रामीण का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मासलपुर के नारायणा गांव में हाईटेंशन लाइन का जंफर टूट गया। इससे बिजली बंद हो गई। इस बारे में बिजली निगम को भी सूचित किया गया, लेकिन लाइन ठीक करने कोई नहीं पहुंचा। इस पर ग्रामीण स्वयं बिना बिजली कट करवाये जंफर लगाने लगे। इस दौरान तीन लोगों को करंट लग गया। करंट से झुलसे नारायणा गांव निवासी पप्पू मीणा व बलीचरण मीणा को परिजन करौली अस्पताल लेकर आए। वहां पप्पू मीणा को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बलीचरण का उपचार जारी है। डाक्टरों की टीम ने पप्पू का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-karauli news : death of One from electric current in karauli, two scorched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karauli news, electric current in karauli, electric incident in karauli, masalpur thana police, narayana village in karauli, karauli hindi news, rajasthan hindi news, करौली समाचार, राजस्थान समाचार, करौली में बिजली हादसा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved