करौली। जिले के नादौती उपखण्ड क्षेत्र में 66 दिन से चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजनारायण शर्मा, नादौती उपजिला कलेक्टर, तहसीलदार सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंच कर जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार नादौती को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर के नेतृत्व में किसानों का धरना चल रहा था। धरने को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिला था। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
मंडी में रोड शो के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के 'विवादित पोस्ट' पर बरसीं कंगना रनौत
Daily Horoscope