करौली। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना एक मैक्स गाड़ी के अचानक पलट जाने से हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार लांगरा थाना क्षेत्र के कसीयापुरा के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक मेक्स गाड़ी पलट गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से 2 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को मोर्चरी में रखवाया।
कोरोना टीकाकरण अभियान : पहले दिन देश में 1.91 लाख लोगों को मिली वैक्सीन
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सांसदों के लिए प्रदर्शन स्थल पर भेजा घर का खाना
पालघर लिंचिंग - ठाणे कोर्ट ने 89 आरोपियों को जमानत दी
Daily Horoscope