• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रभारी सचिव ने किया अस्पताल का दौरा, अनियमिताओ पर लगाई फटकार

In-charge secretary visited the hospital, found Dirt in the hospital - Karauli News in Hindi

करौली। जिले के प्रभारी सचिव राजेश यादव ने हिंडौन उपखंड के कई सरकारी संस्थाओं का आकस्मिक निरिक्षण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिला प्रभारी सचिव आकस्मिक दौरे पर हिंडौन के राजकीय अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने करौली जिला कलेक्टर अभिमन्यु सिंह के साथ अस्पताल में ओपीडी सहित मरीज भर्ती वार्डो दवा वितरण केंद्र का निरिक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें राजकीय अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी फैली हुई मिली। इससे नाराज होकर कार्यवाहक पीएमओ डॉ दीपचंद कोली को फटकार लगाई और अव्यवस्थाओं पर जबाब तलब किया। इस पर कार्यवाहक पीएमओ ने बताया की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नमोनारायण मीना है और उनके अवकाश पर होने के कारण मुझे एक दिन की जिम्मेदारी मिली है। इसपर जिला प्रभारी सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोटिस देने की कार्यवाहीके लिए जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने शिशु भर्तीवार्ड में निरिक्षण पर पलंगो पर फटे हुए चादर बिछे मिले। इससे नाराज होकर वहां उपस्थित अस्पताल कर्मियों व् वार्ड प्रभारी को फटकार लगाकर व्यवस्थाये सुधारने के निर्देश दिए गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In-charge secretary visited the hospital, found Dirt in the hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: incharge secretary visited the hospital, rajesh yadav, in-charge of karauli district, found dirt in the hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved