• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंडौन सिटी का कानिस्टेबल 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Hindaun City constable arrested red-handed taking bribe of Rs 10,000 - Karauli News in Hindi

हिंडौन सिटी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए हिंडौन सिटी के कानिस्टेबल रामराज बैरवा को परिवादी से 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके आवास और अन्य ठिकानों पर भी एसीबी टीम ने छापेमारी की है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो केे अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की करौली इकाई को टोल-फ्री नंबर 1064 से शिकायत मिली कि परिवादी के विरूद्ध सट्टे का मुकदमा नहीं बनाने की एवज में कानिस्टेबल रामराज बैरवा 30 हजार रूपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की करौली इकाई के पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुए रामराज बैरवा पुत्र गंगासहाय निवासी भीमपुरा, पुलिस थाना टोड़ाभीम, जिला गंगापुरसिटी को परिवादी से 10 हजार रूपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी को हवालात से छोड़ने की एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत राशि वसूल कर ली गई थी। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hindaun City constable arrested red-handed taking bribe of Rs 10,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindaun city, acb, jaipur headquarters, karauli, constable ramraj bairwa, bribe, arrest, raid, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved