नादौती। उपखंड मुख्यालय स्थित भौमियाजी के मंदिर पर गुरुवार दोपहर
को भगवान परशुराम का रथ पहुंचा। ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष रमेश
अवस्थी ने विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन किया और रथ को रवानगी दी।
रथ के साथ आए नन्दकिशोर और आचार्य राजेश्वर अध्यक्ष ब्रह्म परशुराम
अखाड़ा वालों का ब्राह्मण समाज के गणमान्य जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
रथ के साथ आये आचार्य राजेश्वर ने बताया कि भगवान परशुराम
यात्रा 5 मार्च को लोहार्गल धाम झुंझुनूं से प्रारंभ हुई है जिसका
कुरुक्षेत्र हरियाणा में जाकर समापन होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope