• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग,परिजनों ने दिया थाने पर धरना

Demanded the arrest of the killers relatives strike on the police station - Karauli News in Hindi

करौली। हिंडौन के पुलिस थाना के बाहर आज मारपीट के दौरान एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गौरतलब है कि विगत माह हिण्डौन सिटी के सुखदेवपुरा में घर के बाहर रात के वक्त सोते हुए युवक सुरेंद्र महावर पर वहीं के कुछ लोगों ने झगड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। झगड़े का शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर इस मामले में घायल युवक को परिजन इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत में घायल युवक को एसएमएस जयपुर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान 17 जून को युवक की मौत हो गयी। इस घटना को लेकर मृतक की मां जसोदा महावर ने शहर के पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने सोमवार को पुलिस थाने पहुंच पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demanded the arrest of the killers relatives strike on the police station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demanded the arrest of the killers, relatives strike, strike on police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved