करौली। जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दस नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। हिंडौन मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त अनिल गोयल को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्य मुक्त कर अब उनके स्थान पर दिलीप गुप्ता को हिंडौन शहर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अनुमति एवं जिला संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी की सहमति से 10 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसमे मंडल महू इब्राहिमपुर से बलवीर सिंह सोलंकी, श्रीमहावीरजी से ईश्वर सिंह गुर्जर, बालघाट से नरेंद्र सिंह भंडारी, मेहंदीपुर बालाजी से मोती लाल मीणा, गुढाचंद्रजी से शीशराम डोई, गुडग़ांव से रूप सिंह मीणा, केला देवी से सतनारायण मेहरा, करनपुर से रुपचंद मित्तल, हाडौती से रामधन मीणा एवं हिंडौन उपखंड के सूरौठ से भोले शंकर शर्मा को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope