हिण्डौन सिटी (करौली)। करौली
जिले के कांचरौली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी
जिससे बाईक सवार महिला की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया जिसे हिंडौन
सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोडकर मौके से
फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज कर लिया और जांच प्रारंभ कर
दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त
जानकारी के अनुसार हिण्डौन के चेतराम काॅलोनी निवासी जसवीर कौर अपने किसी
परिचित के साथ बाईक पर सवार होकर कैलादेवी मंदिर दर्शनों के लिए गई थी।
दोपहर को वापस लौटते समय कांचरौली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक
को टक्कर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह कुचल गई और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में बाईक चालक रौनक जागा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल
को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया। जहां
महिला के देवर ने उसकी शिनाख्त की। जिसके बाद डाक्टरों ने पोस्टमार्टम कर
शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope