करौली। अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं की तरफ से बाइक रैली निकाली गई। इससे पूर्व सभी युवा ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित हुए और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष देवीशरण शर्मा ने हरि झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमे शामिल हुए युवा जोश के साथ जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर के दर्जनों कॉलोनियों से होकर बाइक रैली निकली। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज की ओर से 28 अप्रैल को आराध्य परशुराम भगवान की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाइक रैली के माध्यम से समाजबंधुओं को जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope