• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानी जमा होने से बैरवा बस्ती के लोग हो रहे हैं परेशान

Being harassed by the people of Barua settlement are getting water - Karauli News in Hindi

करौली। कैमरी पंचायत के अंतर्गत बाडाबाजिदपुर गांव में कुए के चारों और वर्षा का पानी भर जाने से बैरवा समाज के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त अव्यवस्था के कारण खास कर पानी भर कर लाने वाली बैरवा समाज की महिलाएं बेहद त्रस्त है। कुए के पास जमा गंदे पानी की निकासी व सडक़ निर्माण की मांग को लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने उपजिला कलक्टर महेन्द्र सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि बांध के नीचे स्थित कुए के चारों और वर्षा का बड़ी तादात में पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से कई महिने तक पानी भरा रहता है। बैरवा बस्ती के लोग इसी कुए से पीने का पानी भर कर ले जाते है। कुए तक सडक़ निर्माण नहीं होने वजह से बैरवा समाज की महिलाओं को करीब दो फीट भरे पानी में होकर कुए तक आना जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उक्त अव्यवस्था के कारण अब तक कई महिलाएं गिर कर चोटिल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बैरवा बस्ती के लोग सडक़ निर्माण की लंबे समय से मांग करते आ रहे है लेकिन आज दिन तक भी प्रशासन व पंचायत द्वारा राहत नहीं पहुंचाई है। ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने कुए के पास जमा पानी की निकासी व सडक़ निर्माण कार्य करवा कर बस्ती के लोगों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Being harassed by the people of Barua settlement are getting water
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: camiri panchayat, badabajjidpur village, karauli, peoples problem, karauli news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved