• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

करौली। जिले के मासलपुर थाना अंतर्गत भंसावट के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान नादौती के तेसगांव निवासी कमल गुर्जर के रूप में हुई। जो कि 31 मार्च से घर से लापता था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई व शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस प्रशासन व समाज के लोगों की करीब 3 घंटे की समझाईश के बाद युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मासलपुर थाने के भंसावट के जंगलों में रविवार को पेड़ से लटका हुआ शव मिलने की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव काफी पुराना व गला हुआ था। दुर्गन्ध भी आ रही थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा एवं शिनाख्त शुरू की तो युवक की पहचान तेसगांव निवासी कमल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजनों ने बताया कि 31 मार्च को युवक अपने गांव से उपचार के लिए करौली अस्पताल आया। जिसके बाद से युवक गायब है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The body of a youth found hanging from the tree, relatives feared murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, karauli news, murder, crime, missing, youth, police, crime news in hindi, crime news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved