• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवाहिता ने की फंदा लगाकर आत्महत्या

married woman sucided in karuali - Karauli News in Hindi

करौली। जिले के सपोटरा स्थित ग्राम पंचायत नारौली डांग की झोंपड़ा बस्ती में सोमवार को गृह क्लेश से तंग होकर एक 30 वर्षीया विवाहिता प्रियंका मीणा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज व हत्या का मामला दर्ज कराया है।

उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि गंगासहाय पुत्र रामकुमार मीणा निवासी मेड़ी (वजीरपुर) ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका व निशा की शादी मई 2013 में नारौली डांग कस्बे के रामसहाय मीणा के पुत्र लेखराज व विजय के साथ की थी। इसमें 11 लाख रुपए नगद और जेवर बर्तन आदि सामान दहेज में दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुरात पक्ष कम दहेज देेने को लेकर प्रताडित करता रहा। पीहर पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष को समझाया भी गया।

लेकिन ससुराल पक्ष अपनी हरकतों से बाज नही आया। एक साल पूर्व उसकी छोटी पुत्री निशा को ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया। बाद में परिजनों को सोमवार को 10 बजे ग्रामीणों से उसकी बड़ी पुत्री प्रियंका के फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा। बाद में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या और दहेज का मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-married woman sucided in karuali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: married woman sucided in karuali, karauli news, hindi news, hindi khabr, khabar in hindi, rajasthan khabar, crime news in hindi, crime news, karauli news, karauli news in hindi, real time karauli city news, real time news, karauli news khas khabar, karauli news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved