करौली। हिंडौन सिटी के झारेड़ा रोड क्षेत्र में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में लाठीभाटा जंग हो गई। इसमें दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों के एक पक्ष को करौली सामान्य चिकित्सालय और दूसरे पक्ष को हिंडौन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस चौकी प्रभारी धारासिंह ने बताया कि हिंडौन सिटी के झारेड़ा रोड के पास रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बाद में नौबत लाठीभाटा जंग तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर हमला किया गया। घटना में दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के विजय, गोरंती तथा पुरुष रूपचंद, प्रीतम और हंसराज को करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिंडौन चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हिंडौन पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आगे तस्वीरों में देखें...
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope