करौली। जिले के हिंडौन सिटी सदर थाना क्षेत्र के वनकी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्वभती महिला की उसके पति ने जान ले ली। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। घटना का पता चलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रामवीर सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। वहां डीएसपी जयसिंह नाथावत की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डीएसपी जयसिंह नाथावत ने बताया कि प्रियंका के चाचा जनक सिंह ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। सदर पुलिस को मौके पर प्रियंका का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आठ माह पूर्व हुई थी शादी
फायरिंग के आरोपी को महिला के भेष में ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा : हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली : 70 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Daily Horoscope