करौली। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश समयसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान लंबा के बाड़ा पर यह बदमाश पकड़ा गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से इस बदमाश के बारे में सूचना मिली थी। बयाना थाने का वांछित इनामी अपराधी समयसिंह पुत्र रूपसिंह गुर्जर निवासी खरैटपुरा थाना मासलपुर हत्या और लूट के मामले में भी वांछित अपराधी है। वह लंबा के बेड़ा पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। इस दौरान मासलपुर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह ने मय जाब्ते दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अजय सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश समयसिंह और इसके साथी रामलखन, केशव ने वर्ष 2017 में गांव खटोला में राजूलाल गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से बदमाश समयसिंह फरार था। वह बयाना थाने के चार मामलों में वांछित है। भरतपुर एसपी ने 24 जुलाई बदमाश समयसिंह पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
जयपुर में निर्भया स्क्वायड पर हमला, महिला कांस्टेबल की नाक पर क्लिप से किया वार
90 साल की महिला को बहू ने पीटा
जयपुर में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में 2 बदमाश गिरफ्तार, 8 किलोग्राम गांजा बरामद
Daily Horoscope