हिंडौन सिटी/करौली। करौली जिले के हिंडौन सिटी के पास खेड़ा जमालपुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की 6 महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों को हिंडौन सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंडौन सिटी सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार खेड़ा जमालपुर निवासी एक ही परिवार के रामरूप जाटव व रामसहाय जाटव के बीच जादू-टोना कराने के आरोप को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को रामरूप का पुत्र अपनी बीमार पत्नी को डॉक्टर को दिखाकर गांव लौट रहा था तो रास्ते में रामसहाय के परिवार के लोगों से विवाद हुआ और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव भी किया। घटना में दोनों पक्षों की 6 महिलाओं सहित 13 लोग घायल हुए। घायलों को एम्बूलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आगे तस्वीरों में देखें...
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope