• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा : नेवरा एवं आगोलाई सहित 14 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

Vikas Bharat Sankalp Yatra: Camps organized in 14 gram panchayats including Newra and Agolai - Jodhpur Rural News in Hindi

-पीएम उज्जवला के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का किया वितरण जोधपुर ग्रामीण। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंच रही हैं। आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन एवं शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
शुक्रवार को यहां आयोजित हुए शिविर

जिला नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति शेरगढ की ग्राम पंचायत पाबूसर व चुतरपुरा, भोपालगढ़ की कुम्भारा व रारोड़, बालेसर की आगोलाई व उदयसर, केरू की बंबोर दर्जियान व जोलियाली, बिलाड़ा की घनमगरा व खेजड़ला, लूणी की मोरी जोशीयान व नया सजाड़ा खुर्द और ओसियां की नेवरा व नेवरा रोड़ में शिविर आयोजित हुए।
भारत को विकसित बनाने का लिया संकल्प
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आमजन व स्वागत समिति द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आमजन ने भारत के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राजीविका, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नमो ड्रोन लखपति दीदी योजना एवं पीएम पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।
इसी कड़ी में महिला लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेताओं को प्रमाण पत्र सहित आयोजित शिविरों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कार्मिकों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikas Bharat Sankalp Yatra: Camps organized in 14 gram panchayats including Newra and Agolai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur rural, vikas bharat sankalp yatra, chief executive officer, abhishek surana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur rural news, jodhpur rural news in hindi, real time jodhpur rural city news, real time news, jodhpur rural news khas khabar, jodhpur rural news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved