• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरला गांव के युवक की कोटपूतली में हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Youth from Kerala Village Murdered in Kotputli, Villagers Outraged, Warn of Agitation if No Arrests Are Made - Jodhpur News in Hindi

आऊ/कोटपूतली। आऊ उपखंड क्षेत्र के केरला गांव निवासी 24 वर्षीय युवक रामसिंह राजपूत की कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में धारदार हथियारों से निर्मम हत्या के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक रामसिंह एसी डक्टिंग का कार्य करता था और बानसूर स्थित निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सालय में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि 4 मई 2026 की रात अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को केरला गांव के दर्जनों ग्रामीणों व समाज के लोगों ने तहसीलदार आऊ को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान धनवंतरी कंवर, भंवरसिंह, सुरेंद्र सिंह, भोमसिंह, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, बाबूराम मायला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परिजनों ने बताया कि रामसिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिससे उसके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth from Kerala Village Murdered in Kotputli, Villagers Outraged, Warn of Agitation if No Arrests Are Made
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, kerala village, murdered, kotputli, villagers, outraged, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved