• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं और पुरुषों का गरबा अलग होना चाहिए : मदन राठौड़

Womens and mens Garba should be separate: Madan Rathore - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर में नमो फिट रन में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए। इस दौरान राठौड़ ने गरबा कार्यक्रम में आधार कार्ड से एंट्री देने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ये जरूरी है।हम तो इस पक्ष के हैं हैं कि बहनों का गरबा अलग से हो। पुरुषों का गरबा अलग हो। कई जगह पर सामूहिक रूप से भी गरबा कार्यक्रम होते हैं। लेकिन कई बार अवांछनीय लोग गरबा में आ जाते हैं जो इसमें भावात्मक रूप से नहीं जुड़ते। किसी अन्य प्रयोजन से आते हैं। ऐसे में यदि कोई इन्हे रोकने का प्रयास करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं की ओर से की गई गलत टिप्पणी को निंदनीय बताया। वहीं गरबा महोत्सव में कुछ संगठनों की ओर से असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए आधार कार्ड से एंट्री देने को जायज बताया। उन्होंने जोधपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान की केंद्रीय मंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि उनकी शब्दावली ऊपर से नीचे तक आती है। उनके वरिष्ठ नेताओं ने भी कई बार ऐसी शब्दावली भी काम में लिया है। जिनकी वजह से उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। उनकी शब्दावली तो ऊपर से बिगड़ती जा रही है। कभी डोटासरा स्पीकर के लिए कुछ भी बोल देते हैं। कभी मोदीजी की मां को लेकर कहा जाता है। ये गरिमा गिरती हुई जा रही है। लोकतंत्र में विरोध जायज है, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन शब्दों की गरिमा नहीं गिरनी चाहिए। शब्दों की गरिमा अच्छी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Womens and mens Garba should be separate: Madan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, namo fit run, bjp, state president madan rathore, garba event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved