• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयकारों के साथ नवकार विहार मंडल राज्यस्तरीय सम्मेलन में शरीक होने के लिए हुआ रवाना

With resounding cheers, the Navkar Vihar Mandal departs for the state-level conference. - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नवकार विहार मंडल के सेवक एवं सेविकाएं पावापुरी तीर्थ में 18 जनवरी को आयोजित होने वाले राजस्थान विहार सेवा ग्रुप के सम्मेलन में शरीक होने हेतु अल सुबह बस द्वारा रवाना हुए। नवकार विहार मंडल के प्रवक्ता दिलीप जैन एवं जोधपुर में मंडल के प्रेरणादाता मनोहर हिरण ने बताया कि उपरोक्त प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन में मंडल के सदस्य अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु नवकार विहार मंडल परमात्मा एवं गुरु भगवन्तों के जयकारे लगाते हुए उत्साह एवं उमंग के साथ रवाना हुए। मंडल के उप कैप्टन चेतन बागरेचा एवं विहार सेवक विवेक सालेचा ने बताया कि अखिल भारतीय विहार सेवा ग्रुप के संस्थापक आचार्य महाबुद्धि सुरीश्वर की प्रेरणा से तथा आचार्य उदय वल्लभ सुरीश्वर एवं आचार्य हृदयवल्लभ सुरीश्वर के सानिध्य में पावापुरी तीर्थ में उपरोक्त विहार सेवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विहार सेवक राहुल मेहता एवं भरत छाजेड़ ने बताया कि मंडल के सदस्य मार्ग में आने वाले पंच तीर्थों की यात्रा करते हुए रानी में विराजित आचार्य जयानंद सुरीश्वर एवं गणिवर्य जयकीर्ति के दर्शन वंदन करते हुए पावापुरी तीर्थ पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-With resounding cheers, the Navkar Vihar Mandal departs for the state-level conference.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: with resounding cheers, navkar, vihar mandal, departs, state-level conference, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved