• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 : शहर विधायक अतुल भंसाली ने मेला स्थल का किया अवलोकन

Western Rajasthan Industry and Handicrafts Festival 2026: City MLA Atul Bhansali inspects the fairground - Jodhpur News in Hindi

- कार्यकारी एजेंसी लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी के साथ की चर्चा जोधपुर। शहर के रावण चबूतरा मैदान में 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 की तैयारी अंतिम चरण में है। शनिवार को शहर विधायक अतुल भंसाली ने मेला स्थल का अवलोकन किया और मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की। जिला प्रशासन , जिला उद्योग केंद्र एवं नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर आमजन में भी काफी उत्साह है। विधायक अतुल भंसाली ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले से न केवल लघु उद्यमियों एवं शिल्पकारों को आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के लोग भी इस मेले को लेकर उत्सुक रहते हैं। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के उत्पाद मिलने के चलते शहरवासी मेले की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इस बार का यह मेला ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर होगा और देशभक्ति के ओतप्रोत इस मेले को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। विधायक अतुल भंसाली ने मेले में महिलाओं को अधिक भागीदारी देने, जोधपुर के राष्ट्रीयकृत संस्थाओं के बारे में जानकारी देने और स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया। मुख्य समन्वयक महावीर चोपड़ा ने मेले में अब तक की की तैयारी के बारे में विधायक अतुल भंसाली को विस्तृत जानकारी दी। महावीर चोपड़ा ने बताया कि मेला आयोजन के लिए अलग-अलग समितियां का गठन किया जा चुका है और सभी समितियां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेले को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के प्रांत महामंत्री सुरेश बिश्नोई, मेला समिति सह संयोजक सुधींद्र दुग्गड, दीपक माथुर, पंकज भंडारी सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं मेला आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली ने मेले के पोस्टर का भी विमोचन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Western Rajasthan Industry and Handicrafts Festival 2026: City MLA Atul Bhansali inspects the fairground
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, western rajasthan industry and handicrafts festival, mla atul bhansali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved