• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता है : वसुंधरा राजे

We have mastered the art of making flowers bloom in the desert: Vasundhara Raje - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि रेगिस्तान में फूल खिलाने का हुनर हमें अच्छे से आता है। हम इसमें माहिर है।आसमान हमारी सीमाओं का अंत नहीं है। सदियों तक राजस्थान की जिस तेज धूप को चुनौती माना जाता था,आज उसी धूप से जोधपुर के पास भड़ला में हजारों मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। हम राजस्थानियों की मजबूती भी यही है। अपनी सबसे बड़ी चुनौती को अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल देना। वे शुक्रवार को हैप्पी आवर्स स्कूल द्वारा आयोजित HHSMUN 2026 कार्यक्रम बोल रही थी। इस कार्यक्रम में मतदाता की आयु और क्लाइमेट चेंज पर भी डिबेट हुई। उन्होंने कहा कि एक मधुमक्खी अपने पूरे जीवन में एक चम्मच के बारहवें हिस्से जितना शहद बनाती है। उसका योगदान बहुत छोटा लगता है।लेकिन हजारों मधुमक्खियां मिलकर असंख्य छेदों वाला ऐसा छत्ता बनाती हैं,जिसकी संरचना का गणितीय प्रमाण जुटाने में वैज्ञानिकों को दो हजार वर्ष लग गए। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बड़ा काम कर देते हैं।सीएम के रूप में मैंने सीखा कि अच्छी नीति वह नहीं है,जो लोगों की मदद करे। अच्छी नीति वह है,जो लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करे।हमने बेटियों को साइकिलें इसलिए दीं,ताकि स्कूल की लंबी दूरी उनकी शिक्षा में बाधा न बने।जल स्वावलंबन अभियान के माध्यम से गांवों को अपने पारंपरिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रोत्साहित किया।भामाशाह योजना के माध्यम से महिलाओं को परिवार की मुखिया बनाया। उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए,ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके ही खाते में पहुंच सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We have mastered the art of making flowers bloom in the desert: Vasundhara Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, hhsmun 2026, jodhpur, rajasthan, bhadla solar park, renewable energy, climate change, voter age debate, women empowerment, bhamashah yojana, jal swavlamban abhiyan, girls education, youth leadership, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved