• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरादास माथुर अस्पताल में गहराया जल संकट : भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे मरीज और परिजन

Water Crisis Deepens at Mathuradas Mathur Hospital : Patients and Relatives Thirst for Water Amidst Scorching Heat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सूर्य नगरी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शहर का प्रमुख मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। अस्पताल प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जलदाय विभाग की ओर से सुचारू पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। न केवल पीने के पानी की कमी है, बल्कि मरीजों के दैनिक उपयोग और साफ-सफाई के लिए आवश्यक पानी का भी स्पष्ट अभाव दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति उस अनुपात में नगण्य है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों की बढ़ती संख्या और अस्पताल की प्रतिदिन की पानी की जरूरत से अवगत कराते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विपिन पुरोहित के अनुसार, फिलहाल इस संकट से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर जुटा हुआ है। अस्पताल के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय भामाशाहों को प्रेरित कर पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। हालांकि, स्थायी समाधान न होने से प्रशासन और मरीजों दोनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water Crisis Deepens at Mathuradas Mathur Hospital : Patients and Relatives Thirst for Water Amidst Scorching Heat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathuradas mathur hospital jodhpur, mdm hospital water crisis, heatwave rajasthan news, dr vikas rajpurohit superintendent, jodhpur drinking water scarcity, phed rajasthan supplies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved