• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IIT जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट : बाल्टियां लेकर टैंकरों के पीछे दौड़ते नजर आए छात्र

Water Crisis Amidst Scorching Heat at IIT Jodhpur: Students Seen Chasing Tankers with Buckets - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर से पानी की किल्लत की परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कैंपस में पानी की सप्लाई अचानक बाधित होने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भविष्य के इंजीनियर पानी के लिए टैंकरों के पीछे दौड़ते और लंबी कतारों में बाल्टियाँ लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कैंपस में पानी की मुख्य सप्लाई करने वाला मानकलाव पंप अचानक तकनीकी खराबी के कारण ठप हो गया। इसके चलते पूरे संस्थान में पानी की किल्लत हो गई। प्यास और दैनिक कार्यों के लिए पानी न मिलने पर छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को बिगड़ते देख प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर मंगवाए, जहाँ छात्र घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। संस्थान की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रीतिंदर कौर ने बताया कि तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 5 से 6 घंटे में पंप को ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी थी। हालांकि, उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान पर जोर देते हुए कहा कि संस्थान ने कई बार जलदाय विभाग से पानी की सप्लाई को 'सुरपुरा पंप' से जोड़ने का आग्रह किया है, ताकि मानकलाव पंप पर निर्भरता कम हो सके। बार-बार पत्र लिखने के बावजूद अभी तक विभाग की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वर्तमान में कैंपस में स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने प्रीमियम संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water Crisis Amidst Scorching Heat at IIT Jodhpur: Students Seen Chasing Tankers with Buckets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keywords iit jodhpur, water crisis, rajasthan heatwave, student protest, water tanker, technical fault, water supply shortage, viral video, jodhpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved