• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाहन में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला: तीन महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Vehicle Vandalism and Arson Case: History-Sheeter Arrested for Three Months - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। वाहन में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को कमला ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। बीच-बचाव में आए उनके दोनों बेटों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें दोनों को चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ कर आगजनी की।
मामले की जांच के दौरान सूरसागर थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस पहले ही आरोपी विशाल, करण और कपिल उर्फ किशन को गिरफ्तार कर चुकी है।
मुख्य आरोपी राहुल घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे जैसलमेर जिले के भणियाणा थाना क्षेत्र में चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इस मामले में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vehicle Vandalism and Arson Case: History-Sheeter Arrested for Three Months
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vehicle vandalism, arson case, history-sheeter, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved