• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में की जनसुनवाई, उदयपुर और जोधपुर की घटनाओं पर व्यक्त किया दुख

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat held a public hearing in Jodhpur, expressed grief over the incidents in Udaipur and Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शेखावत ने हाल की जोधपुर और उदयपुर की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी और प्रशासन द्वारा इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। शेखावत ने कहा, "हमारी जिम्मेदारी है कि इन घटनाओं को लेकर न्याय सुनिश्चित किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।" रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और इस पर्व को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लेने का अवसर बताया। उन्होंने कहा, "इस रक्षाबंधन पर हम सब मिलकर राष्ट्र, प्रकृति, पर्यावरण, धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।"
जोधपुर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा, "यह घटना अत्यंत दुखद है। पीड़िता का इलाज चल रहा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा दी जाए।"
उदयपुर की घटना पर भी उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन से आग्रह किया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। शेखावत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोधपुर आगमन राजस्थान उच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घटना है। पूरे मारवाड़ में इस आगमन को लेकर उत्साह है और लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Gajendra Singh Shekhawat held a public hearing in Jodhpur, expressed grief over the incidents in Udaipur and Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister, gajendra singh shekhawat, public hearing, jodhpur, expressed, incidents, udaipur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved