• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टूरिस्ट वीज़ा पर जोधपुर आई यूक्रेन की महिला की मौत, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द

Ukrainian woman visiting Jodhpur on tourist visa dies, body handed over after postmortem - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। टूरिस्ट वीज़ा पर शहर घूमने आई यूक्रेन की एक महिला पर्यटक की शनिवार को मौत हो गई थी। दूतावास की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किया जाएगा। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक के अनुसार मृतका कैतरीना (58) यूक्रेन की निवासी थी और 19 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गौरव मिश्रा के घर पर ठहरी हुई थी। वह इससे पहले भी तीन बार भारत आ चुकी थी और इस बार 30 दिन के टूरिस्ट वीज़ा पर आई थी। सूत्रों के अनुसार 6 दिसंबर की सुबह करीब 8:30 बजे कैतरीना जागी और घर में मौजूद एक बच्ची को गुड मॉर्निंग कहकर फिर सो गई। इसके बाद 10:30 बजे तक नहीं उठी तो गौरव उसे 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गौरव ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के पुत्र ओलंग को उसकी मौत की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ukrainian woman visiting Jodhpur on tourist visa dies, body handed over after postmortem
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ukrainian woman, visiting, jodhpur, tourist visa, dies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved