• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बसों को जलाने के मामले में 10 हजार के इनामी सहित दो वांटेड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Two Wanted History-Sheeters, Including One Carrying a Reward, Arrested for Arson Involving Buses - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में 5 अगस्त की रात दो निजी बसों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो वांटेड हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें खेड़ापा थाना क्षेत्र के गिंगाला निवासी भूपेंद्र सिंह पर फलोदी जिला पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ 27 प्रकरण दर्ज हैं। दूसरे आरोपी जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के सतापाड़ा निवासी हीरसिंह के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को चौपासनी गांव और कायलाना के पास दो निजी बसों में आग लगा दी गई थी। बस मालिक महिपाल सिंह ने प्रतिस्पर्धा के चलते रंजिश में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को इसी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का अग्रिम अनुसंधान जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया, डीसीपी वेस्ट श्रीमती कमल शेखावत के निर्देश तथा एडीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार और एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में गठित टीम ने की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Wanted History-Sheeters, Including One Carrying a Reward, Arrested for Arson Involving Buses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two wanted, history-sheeters, reward, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved