• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर में दो घरों में सेंधमारी, प्रिंसिपल के घर से डायमंड रिंग और नकदी पार

Two houses in Jodhpur burgled, diamond ring and cash stolen from principal home - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को दो अलग-अलग इलाकों में अज्ञात चोरों ने घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक मामला देवनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जबकि दूसरी वारदात उदयमंदिर थाना क्षेत्र के न्यू रेलवे कॉलोनी इलाके की है। प्रिंसिपल के घर के ताले टूटे, डायमंड रिंग व नकदी गायब देवनगर थाना अंतर्गत रहने वाले एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल इंतिखाब आलम इन दिनों अपने पैतृक घर पटियाला गए हुए थे। इस बीच उनके घर पर काम करने वाले कुक चंदन ने फोन कर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।
सूचना मिलते ही प्रिंसिपल आलम जोधपुर लौटे। उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के कुंडे आरी से काटे गए थे और अलमारी खुली पड़ी थी। जांच में पता चला कि अज्ञात चोर घर से — दो सोने की अंगूठियां, तीन डायमंड रिंग, करीब 500 ग्राम चांदी, और लगभग एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया।
मकान में चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट के सैंपल लिए हैं। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
न्यू रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में भी सेंधमारी
दूसरी घटना उदयमंदिर थाना क्षेत्र की न्यू रेलवे कॉलोनी, राइका बाग की है। यहाँ क्वार्टर नंबर 1038 में रहने वाले दुर्गा राम जाट के घर अज्ञात चोरों ने सेध लगाकर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए।
पीड़ित दुर्गा राम की रिपोर्ट के अनुसार, चोर घर से — करीब 40 हजार रुपये नकद, 10 तोला वजनी चांदी के जेवर, और 5 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए।
सूचना पर उदयमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों वारदातों के बाद स्थानीय इलाकों में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाएं पेशेवर चोर गिरोह की करतूत लग रही हैं। टीमों को गठित कर CCTV कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two houses in Jodhpur burgled, diamond ring and cash stolen from principal home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: houses, jodhpur burgled, diamond, ring, cash stolen, principal home, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved