• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की सख्ती: जोधपुर के भीतरी शहर में चला व्हील लॉक अभियान

Traffic police crack down on illegal parking: Wheel lock drive launched in inner city of Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

खास खबर। जोधपुर भीतरी शहर में लगातार गहराती जाम की समस्या और बेतरतीब खड़े वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस उपायुक्त (DCP यातायात व मुख्यालय) शाहीन सी और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP यातायात) शालिनी राज के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की ओर से विशेष 'व्हील लॉक अभियान' शुरू किया गया है।
इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने घंटाघर से लेकर नई सड़क तक के व्यस्ततम मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे व नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर नियमानुसार चालान काटे गए।
जाम से राहत दिलाने के लिए जारी रहेगी सख्तीः
यातायात अधिकारियों ने बताया कि घंटाघर और नई सड़क क्षेत्र में आए दिन नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है और आमजन को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traffic police crack down on illegal parking: Wheel lock drive launched in inner city of Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur traffic police wheel lock campaign, dcp shaheen c, adcp shalini raj, ghanta ghar nai sarak parking drive, no parking challan jodhpur traffic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved