• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 305529 प्रकरणों का निस्तारण

Total 305529 cases disposed in National Lok Adalat - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर, जोधपुर की अध्यक्षता में वर्ष 2023 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 9 दिसम्बर, 2023 को जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेन्द्र सिंह सांदू ने बताया कि जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में वर्ष 2023 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन शनिवार 9 दिसंबर को किया गया, जिसमें न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों तथा स्थाई लोक अदालत से सम्बन्धित विभिन्न श्रेणी के राजीनामा योग्य लम्बित 31250 प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन में प्राप्त 308488 प्रकरणों, कुल 339738 प्रकरणों को रखा गया। जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में न्यायालयों के लंबित प्रकरण, स्थाई लोक अदालत के प्रकरण व राजस्व मामलों के कुल 2048 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया तथा 629739584 रूपए अवार्ड राशि पारित की गई। इसके अतिरिक्त प्रि-लिटिगेशन के कुल 303481 प्रकरण निस्तारित किए गए तथा 21970843 रूपए अवार्ड राशि पारित की गई। यह ये प्रकरण हैं जो न्यायालयों में संस्थित होने से पूर्व निस्तारित हो चुके हैं।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक अनादरण से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के 1252 प्रकरणों का निस्तारण जरिए आपसी समझाईश एवं राजीनामे के माध्यम से किया गया तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने 48 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। चिन्हित प्रकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से निस्तारण हेतु कुल 8 बैंचो का गठन किया गया है जिनमें 6 बैंच न्यायालयों में लंबित प्रकरणों हेतु गठित की गई। राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण हेतु 1 बैच का गठन किया गया। जिसमें श्री सिद्धेश्वर पुरी, सेवानिवृत जिला न्यायाधीश को अध्यक्ष एवं जयनारायण मीणा, एडीएम संख्या 1 को सदस्य मुकर्रर किया गया।
स्थायी लोक अदालत, जिला उपभोक्ता मंच प्रथम व द्वितीय तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की सुनवाई हेतु 1 प्री-लिटिगेशन बैच का गठन किया जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव सुरेन्द्रसिंह सांदू द्वारा की गई। जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के सभी न्यायिक अधिकारीगण,कर्मचारीगण, सदस्यगण द्वारा इस पुनित कार्य को टीम भावना से संपादित किया गया। इसमें अधिवक्ता वर्ग, बीमा कंपनियां व बैंकों का भी काफी सराहनीय सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Total 305529 cases disposed in National Lok Adalat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, national lok adalat, legal services, rajasthan state legal services authority, district legal services authority, district and sessions judge, jodhpur metropolitan city, jurisdiction, december 9, 2023, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved